उप्र देश में सबसे अधिक मेडिकल कालेज वाला राज्य होगा : मुख्यमंत्री

0

अयोध्या, 25 जुलाई (हि.स.)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को राम नगरी अयोध्या में कहा कि उत्तर प्रदेश जल्द ही देश में सबसे अधिक मेडिकल कालेज वाला राज्य बनेगा। उन्होंने कहा कि अयोध्या का सर्वांगीण विकास उनके सरकार की प्राथमिकता है।

मुख्यमंत्री योगी आज अयोध्या में हैं। वहां पहुंचते ही उन्होंने सबसे पहले मेडिकल कालेज का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि आजादी के बाद वर्ष 2017 तक उप्र में केवल 12 मेडिकल कालेज थे। उन्होंने बताया कि उनकी सरकार ने पिछले साढ़े चार साल के अंदर प्रदेश में 32 नये मेडिकल कालेज तैयार कर दिये अथवा तैयार होने की दिशा में अग्रसर हैं।

योगी ने कहा कि प्रदेश में अभी भी 16 ऐसे जिले हैं, जहां एक भी मेडिकल कालेज नहीं हैं। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार इन जिलों में भी पीपीपी माॅडल पर मेडिकल कालेज बनवाने जा रही है। दिसम्बर माह तक इन जिलों में मेडिकल कालेज खोलने की स्वीकृति सरकार दे देगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना का पहला केस जब उप्र में दर्ज हुआ था उस समय प्रदेश में इसकी जांच के लिए एक भी लैव नहीं थी, लेकिन आज प्रदेश में प्रतिदिन तीन लाख से अधिक कोरोना जांच की क्षमता है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की चिकित्सीय व्यवस्था को बड़ी तेजी के साथ बढ़ाया जा रहा है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *