श्रीलंका जाने के लिए वीजा के साथ अनुमति भी जरूरी

0

कोलंबो, 24 जुलाई (हि.स.)। श्रीलंकाई सरकार ने श्रीलंका आने वाले भारतीयों के लिए अधिसूचना जारी कर कहा है कि केवल उन भारतीयों को श्रीलंका आने की अनुमति होगी जिनके पास वैध वीजा के साथ स्वास्थ्य मंत्रालय, विदेश मंत्रालय और सिविल एविएशन अथॉरिटी की अनुमति है।

अधिसूचना के मुताबिक श्रीलंका आने वाले लोगों को स्वास्थ्य मंत्रालय को dghs@health@gov.lk और quarantinelk@gmail.com पर आवेदन कर श्रीलंकाई प्रशासन ने अनुमति लेनी होगी। इसके साथ श्रीलंकाई वीजा अटैच करना होगा। स्वास्थ्य मंत्रालय, विदेश मंत्रालय और सिविल एविएशन अथॉरिटी से मंजूरी मिलने के बाद इन्हें श्रीलंकाई प्रशासन की ओर से अनुमति दी जाएगी। जिन कंपनियों को अपनी परियोजनाओं के तहत किसी विशेषज्ञ को लाना है तो उन्हें भी इसी प्रक्रिया का पालन करना होगा। हालांकि वह लोग जो अपनी पत्नी या इन पर निर्भर रहने वाले लोगों को बुलाना चाहते हैं तो उन्हें भारत में श्रीलंका के डिप्लोमैटिक मिशन से अनुमति लेनी होगी।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *