वियतनाम की राजधानी हनोई में 15 दिनों का लॉकडाउन

0

हनोई, 24 जुलाई (हि.स.)। दक्षिण-पूर्व एशियाई देश वियतनाम की राजधानी हनोई में तेजी से कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ने के कारण शनिवार से 15 दिनों का लॉकडाउन लगा दिया गया है।

शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात जारी लॉकडाउन के आदेश अनुसार सार्वजनिक स्थानों पर दो या दो से अधिक लोगों को एकत्रित होने की अनुमति नहीं है। केवल सरकारी कार्यालय, अस्पताल और आवश्यक व्यापार को खुले रहने की अनुमति दी गई है।

इस सप्ताह की शुरुआत में सभी बाहरी गतिविधियों को रद्द कर दिया गया था। साथ ही सभी अनावश्यक व्यापारिक गतिविधियों को बंद करने के आदेश जारी किए गए थे। पिछले 24 घंटों में देश में 7,295 मामले दर्ज हुए। इनमें से 5000 मामले दक्षिण हो ची मिन्ह शहर में दर्ज हुए जहां 01 अगस्त तक लॉकडाउन लगाया गया है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *