उप्र: पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की हालत अत्यंत नाजुक

0

लखनऊ, 24 जुलाई(हि.स.)। संजय गांधी स्नातकोत्तर आयुर्विज्ञान संस्थान (एसपीजीआई) ने शनिवार को पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व राज्यपाल कल्याण सिंह की तबीयत को लेकर मेडिकल बुलेटिन जारी की है। पीजीआई के अनुसार कल्याण सिंह की स्थिति अत्यंत नाजुक है। उनके सेहत में कोई सुधार नहीं आया है।

मेडिकल बुलेटिन के अनुसार कल्याण सिंह की सेहत निरन्तर कमजोर हो रही है। उनके सेहत में कोई सुधार नहीं हो रहा है। पीजीआई के डायरेक्टर प्रो.आरके धीमान की देखरेख में विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम कल्याण सिंह की उपचार कर रही हैं, उन्हें जीवन रक्षक प्रणाली पर रखा गया है।

निदेशक धीमान ने बताया कि पीजीआई के नेफ्रोलॉजी, क्रिटिकल केयर मेडिसिन, न्यूरोलॉजी, कार्डियोलॉजी और एंडोक्रिनोलॉजी से जुड़े डाक्टरों की एक टीम दिन-रात कल्याण सिंह के सेहत पर नजर बनाये हुये है। डाक्टरों की टीम हर प्रकार से उपचार दे रही है।

गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी के कद्दावर नेताओं में शामिल कल्याण सिंह बीते 04 जुलाई से पीजीआई, लखनऊ में भर्ती है। उनकी सेहत में 20 जुलाई से गिरावट है और स्थिति नाजुक बनी हुई है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *