कोरोना के कारण भारतीय रेलवे ने 2,903 कर्मचारियों को खो दिया : अश्विनी वैष्णव

0

नई दिल्ली, 23 जुलाई (हि.स.)। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने शुक्रवार को कहा कि कोविड-19 के कारण भारतीय रेलवे ने 2,903 कर्मचारियों को खो दिया है।

रेल मंत्री ने राज्यसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में कहा कि 2,782 मामलों में मृतक रेल कर्मचारियों के परिवारों को बकाया राशि का भुगतान किया गया है।

उन्होंने कहा कि भारतीय रेलवे की नीति है कि ड्यूटी के दौरान अथवा कार्य करने के दौरान अपनी जान गंवाने वाले या चिकित्सकीय रूप से अक्षम होने वाले रेल सेवकों के आश्रितों को अनुकंपा के आधार पर नियुक्ति दी जाती है।

वैष्णव ने कहा कि कोविड-19 के कारण अपनी जान गवाने वाले रेल कर्मचारियों के परिवार के आश्रित सदस्य अनुकंपा के आधार पर नियुक्त योजना के तहत आते हैं।

रेल मंत्री ने कहा कि कोविड-19 के कारण मृत्यु के कुल 2,903 मामलों में से 1,732 मामलों में अनुकंपा आधारित नियुक्ति प्रधान की गई है। उन्होंने कहा कि कुल रेल कर्मचारियों में से 8,63,868 कर्मचारियों को वैक्सीन की पहली खुराक और 2,34,184 कर्मचारियों को दूसरी खुराक दी गई है।

उन्होंने कहा कि भारतीय रेलवे ने वैक्सीन अभियान के लिए समुचित संख्या में वैक्सीन केंद्र स्थापित किए गए हैं और इसके लिए कर्मचारियों की नियुक्ति की गई है। सभी रेल कर्मचारियों को वैक्सीन खुराक की उपलब्धता और कर्मचारियों द्वारा टीका लगवाने की सहमति के आधार पर जल्द से जल्द वैक्सीन लगाए जाने के सभी प्रयास किए जा रहे हैं।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *