जोरहाट शहर में आग लगने से मची अफरा-तफरी

0

जोरहाट (असम), 22 जुलाई (हि.स.)। जोरहाट जिला शहर के गड़आली स्थित इली सिनेहाल के समीप गुरुवार को अचानक लगी आग से इलाके में अफरा-तफरी फैल गयी।

जानकारी के अनुसार आग सबसे पहले भारत हार्डवेयर और ऊषा नामक व्यावसायिक प्रतिष्ठान में लगी जिसके बाद आग अन्य कई दुकानों में आग फैल गयी।

आग से कितनी संपत्ति की नुकसान हुआ है, इसका पता नहीं चल सका है। माना जा रहा है कि हादसे में करोड़ों रुपये की संपत्ति का नुकसान हुआ है। आग लगने का कारण विद्युत शार्ट सर्किट होना बताया गया है।

सूचना मिलते ही जोरहाट, ओएनजीसी, टियक आदि स्थानों से अग्निशमन विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाने में सफल हुईं। हादसे में किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं मिली है। पुलिस इस संबंध में एक प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दिया है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *