पाकिस्तान : बारिश संबंधी घटनाओं में 14 लोगों की मौत

0

इस्लामाबाद, 22 जुलाई (हि.स.)। पाकिस्तान के खैबर-पख्तूनख्वा प्रांत में पिछले 24 घंटों में बारिश संबंधी घटनाओं में 14 लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों की ओर से गुरुवार को यह जानकारी दी गई है।

प्रांतीय आपदा प्रबंधन प्रशासन (पीडीएमए) की ओर से कहा गया है कि लगातार हो रही मॉनसून की बारिश ने खैबर-पख्तूनख्वा के विभिन्न हिस्सों और प्रांत के डेरा इस्माइल खान, हजारा और मलकंद डिवीजनों के निचले इलाकों में पानी भर गया है और इससे चार घर पूरी तरह से नष्ट हो गए हैं जबकि 21 अन्य को आंशिक नुकसान हुआ है।

पीडीएमए के वरिष्ठ अधिकारी की ओर से कहा गया है कि खैबर पख्तूनख्वा में लगातार हो रही बारिश के कारण 14 लोगों की मौत हो गई है और 26 लोग घायल हो गए हैं। जिला प्रशासन ने राहत और बचाव कार्य में तेजी लाई है। साथ ही पर्यटकों के लिए ट्रैवल एडवाइजरी जारी की है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *