कनाडा ने भारत से आनेवाली उड़ानों पर 21 अगस्त तक प्रतिबंध बढ़ाया

0

ओटावा, 20 जुलाई (हि.स.)। कनाडा ने कोरोना के डेल्टा वेरिएंट के तेजी से फैलने के कारण भारत से आनेवाली उड़ानों पर 21 अगस्त तक प्रतिबन्ध बढ़ा दिया है।

यह प्रतिबंध 22 अप्रैल को लगाया गया था और 21 जुलाई को खत्म होने वाला था। इसे अब फिर से 21 अगस्त तक बढ़ा दिया गया है। इससे पहले सोमवार को कनाडा की सरकार ने घोषणा की थी कि 7 सितम्बर 2021 से अंतरराष्ट्रीय यात्रा के लिए अपनी हवाई सीमाओं को खोल रहा है।

कनाडा ने इनडायरेक्ट रूट के माध्यम से भारत से कनाडा जाने वाले यात्रियों के लिए तीसरे देश के प्री-डिपार्चर कोविड-19 टेस्ट से संबंधित आवश्यकता को भी बढ़ा दिया है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *