बगहा में जीविका दीदियों के बीच ऋण वितरित

0

बगहा, 20 जुलाई (हि.स.)। बगहा दो प्रखण्ड स्थित सेमरा, रामपुर, नौरंगिया, हरनाटांड़ और सिधांव के उत्तर बिहार ग्रामीण बैंक के प्रांगण में मंगलवार को जीविका बगहा दो अन्तर्गत 207 जीविका समूह की दीदियों को स्वरोजगार के लिए एक करोड़ 48 लाख रुपया बैंक क्रेडिट ऋण के तौर पर दिया गया।

प्रखण्ड परियोजना प्रबंधक वासिफ अली ने बताया कि प्रखण्ड बगहा दो के 207 जीविका समूह के दीदियों को ये ऋण राशि स्वावलंबी और आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से दिए गये हैं। वैसे जीविका समूह की दीदियां जो पांच सूत्र पालन कर रही हैं। उन्हे हर संभव आर्थिक सामाजिक और तकनीकी सहयोग कर जीविकोपार्जन एवं स्वरोजगार के अवसर प्रदान किए जा रहे हैं।इससे उनकी मासिक आय बढ़ेगी और वे आत्मनिर्भर भी होंगी।

उन्होंने बताया कि इस राशि से जीविका समूह द्वारा आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं व परिवारों काे ऋण देकर उनका उत्थान किया जायेगा। समय पर कर्ज को लाैटाने वाले समूह को अगली बार जरूरत की राशि को और बढ़ाकर उपलब्ध कराया जायेगा, ताकि समाज के गरीब परिवार इस ऋण की राशि से अपने जरूरी कार्य कर सकें।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *