पाकिस्तान : बस और ट्रक में टक्कर होने से 30 लोगों की मौत

0

इस्लामाबाद, 19 जुलाई (हि.स.)। पाकिस्तान के डेरा गाजी खान के इंडस हाईवे पर सोमवार को बस और ट्रक में टक्कर होने के कारण 30 लोगों की मौत हो गई है। साथ ही 40 लोग घायल हो गए हैं। यह बस सियालकोट से राजनपुर जा रही थी।

इस इलाके के कमिश्नर डॉक्टर इरशाद अहमद ने बताया कि महिलाओं और बच्चों सहित कुल 29 लोगों की मौत मौके पर हुई है। उन्होंने बताया कि राहतकर्मी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं और शवों और घायलों को डीएचक्यू टीचिंग अस्पताल मेडिकल कॉलेज लेकर जाया गया है।

अस्पताल के प्रिंसिपल डॉ. आशिफ कुरैशी ने बताया है कि एक घायल ने अस्पताल में दम तोड़ा है, इसलिए अब मरनेवालों की संख्या बढ़कर 30 हो गई है। अस्पताल के प्रबंधन के अनुसार घायलों में से चार की हालत नाजुक है।

आंतरिक मंत्री शेख राशिद ने ट्वीट कर घटना पर शोक जताया है। उन्होंने कहा कि ईद उल अजहा की छुट्टी पर घर वापस जाने वाले लोगों के लिए यह घटना किसी आपदा से कम नहीं है। इसी बीच डेरा गाजी खान अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में इमरजेंसी घोषित कर दी गई है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *