इतिहास के पन्नों मेंः 20 जुलाई

0

चांद पर पड़े मनुष्य के कदमः आज के दिन 1969 में चांद न सिर्फ मनुष्य की पहुंच में आ गया, बल्कि उसके बारे में तमाम रूमानी कल्पनाएं बेमानी हो गईं। उस साल 20 जुलाई को नील आर्मस्ट्रान्ग के रूप में किसी इंसान ने चंद्रमा की सतह पर पहली बार कदम रखे। अलग बात है कि कवियों की पुरानी मान्यताएं एक झटके में धराशायी हो गईं, पर चंद्र अभियान के क्रम में नए-नए रहस्य और उनके समाधान का सिलसिला आज भी कायम है। अमेरिका के फ्लोरिडा प्रांत में स्थित जॉन एफ कैनेडी अंतरिक्ष केन्द्र से 16 जुलाई को उड़ा नासा का अंतरिक्ष यान अपोलो 11 चार दिन का सफर पूरा कर 20 जुलाई को धरती के उपग्रह चांद पर पहुंचा। अपोलो 11 कुल 21 घंटे 31 मिनट तक चांद की धरती पर मौजूद रहा।

अन्य प्रमुख घटनाएं-

1296 : अलाउद्दीन खिलजी ने स्वयं को दिल्ली का सुल्तान घोषित किया।

1654 : पुर्तगाल इंग्लैंड के अधीन हुआ।

1847 : जर्मनी के खगोलशास्त्री थियोडोर ने धूमकेतु ब्रोरसेन-मेटकॉफ को खोजा।

1903 : मोटर कंपनी फोर्ड ने अपनी पहली कार बाजार में उतारी।

1956 : ट्यूनीशिया स्वतंत्र देश घोषित।

1997: तीस्ता नदी जल बंटवारे पर भारत-बांग्लादेश समझौता।

2002: उत्तर और दक्षिण कोरिया के बीच विमान सेवा शुरू।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *