गाजियाबाद:पुत्री व पुत्र की गला दबाकर करने के बाद प्रोपर्टी डीलर की पत्नी ने फांसी लगाकर की खुदकुशी

0

गाजियाबाद,19 जुलाई(हि. स.)।लोनी बॉर्डर थाना उत्तरांचल कॉलोनी में एक महिला ने पहले अपने दो बच्चों की गला दबाकर हत्या कर दी। उसके बाद फांसी पर लटक कर आत्महत्या कर ली सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची है और जांच पड़ताल कर रही है। महिला का पति प्रोपर्टी डीलिंग का कार्य करता है।

पुलिस क्षेत्राधिकारी लोनी अतुल सोनकर ने सोमवार की सुबह को बताया कि बताया कि अरविंद मालिक नामक एक शख्स यहां गली नंबर 7 उत्तरांचल कॉलोनी में अपने परिवार के साथ रहता है। उसके परिवार में उसकी पत्नी प्रिया दहिया व पांच वर्षीय बेटी निव्या तथा सवा महीने का पुत्र भी रहते हैं। पुत्र का अभी तक नाम भी नही रखा गया है।

उन्होंने बताया कि अरविंद की 25 वर्षीय पत्नी प्रिया दहिया ने ने पहले बेटी निव्या व सवा महीने के पुत्र की गला दबाकर हत्या कर दी और इसके बाद स्वयं भी फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस को घटना की सूचना शाहदरा के गुरु तेग बहादुर अस्पताल प्रशासन द्वारा दी गयी सूचना के आधार पर प्राप्त हुई। सूचना मिलने पर पुलिस अस्पताल पहुंची और करवाई शुरू की। उन्होंने बताया कि शव जीटीवी हॉस्पिटल पर है। लोनी बॉर्डर थाना प्रभारी एके मिश्र ने बताया कि अरविंद ही तीनों को गुरु तेग बहादुर अस्पताल लेकर गया था। उसके बाद वह वहां से चला गया। उसका फ़ोन स्विच ऑफ आ रहा है। उन्होंने कहा कि अरविंद की तलाश की जा रही है।

उन्होंने बताया कि मकान उत्तरांचल कॉलोनी पर जाकर पता किया गया तो पड़ोसियों ने बताया कि पति पत्नी के अलावा और कोई नहीं रहता था पड़ोसियों के बताने के अनुसार कोई समस्या नहीं थी। उन्होंने कहा कि विधिक कार्यवाही की जाएगी। प्रारम्भिक जांच में मामला गृह क्लेश का लग रहा है। पुलिस अन्य सभी संभावित बिंदुओं पर भी पड़ताल कर रही है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *