बीडीओ को मजनू बनना पड़ा महंगा, लड़की के परिजनों ने जमकर की पिटाई

0

चतरा, 15 जुलाई (हि.स.)। जिले के कुंदा प्रखंड के प्रखंड विकास पदाधिकारी श्रवण कुमार राम को इश्क लड़ना बड़ा भारी पड़ गया। गुरुवार की सुबह बीडीओ साहब इश्क फरमाने के लिए एक घर में पहुंच गए और जबरदस्ती युवती का हाथ पकड़ कर उसे पत्नी बताने लगे। इसके बाद वह जबरन उसे घर से बाहर निकालने भी लगे। इस पर युवती के परिजनों ने गुस्से में प्रखंड विकास पदाधिकारी की जमकर धुनाई शुरू कर दी।

लड़की के परिजनों ने बीडीओ को घर के बाहर लाकर पूरे गांव के सामने लात और घूंसे बरसाए। मामला बढ़ते देख आसपास के ग्रामीणों ने थाने को इसकी सूचना दे दी। थाना प्रभारी ने तुरंत मौके पर पहुंचकर प्रखंड विकास पदाधिकारी को बचाकर वहां से निकाला और उन्हें आवास तक पहुंचाया।

बताया जा रहा है कि बीडीओ श्रवन कुमार राम प्रखंड कार्यालय के नजदीक एक लड़की को दिल दे बैठे हैं। पिछले डेढ़ वर्षों से उनके बीच प्रेम प्रसंग चल रहा है। हालांकि, बीडीओ विवाहित हैं। युवती का कहना है कि पहली पत्नी के रहते वह उसके साथ शादी नहीं कर सकती है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *