एसटीएफ ने आगरा से अगवा डॉ. उमाकांत को धौलपुर के चम्बल बीहड़ से सकुशल बरामद किया

0

आगरा, 15 जुलाई (हि.स.)। एत्माद्दौला थाना क्षेत्र से मंगलवार शाम को अचानक गायब होने वाले डॉक्टर उमाकांत गुप्ता को आगरा एसटीएफ की टीम ने राजस्थान पुलिस के सहयोग से बुधवार-गुरुवार की मध्य रात्रि को धौलपुर के चम्बल बीहड़ में बसे एक गांव सकुशल खोज निकाला है।

एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद ने गुरुवार को बताया कि ट्रांस यमुना कॉलोनी निवासी डॉ उमामाकांत गुप्ता मंगलवार शाम को नर्सिंग होम के लिए गए थे। नर्सिंग होम से देर रात वह अपने घर नही लौटे, तो उनकी पत्नी और बच्चे ने थाना एत्माद्दौला में अपहरण का मुकदमा लिखाया था। इसी आधार पर पुलिस की कई टीमों डॉक्टर की तलाश में जुट गई। डॉक्टर की आखिरी लोकेशन सैंया में देखी गई थी। उसके बाद डॉक्टर की गाड़ी राजस्थान के धौलपुर से बरामद हुई।

एसपी सिटी ने बताया कि धौलपुर पुलिस से सम्पर्क किया गया। इसके बाद आगरा और धौलपुर एसटीएफ ने डॉक्टर उमाकांत गुप्ता को चम्बल के बीहड़ से सकुशल खोज निकाला। पुलिस अभी अपहरणकर्ताओं की तलाश में जुटी हुई हैं।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *