भारतीय मूल के जस्टिन नारायण ने जीती मास्टर शेफ ऑस्ट्रेलिया की प्रतियोगिता

0

वॉशिंगटन, 14 जुलाई (हि.स.)। भारतीय मूल के जस्टिन नारायण ने मास्टरशेफ ऑस्ट्रेलिया सीजन 13 की ट्रॉफी अपने नाम कर ली है। इस प्रतियोगिता के इनाम के तौर पर जस्टिन ने लगभग 1.8 करोड़ रुपये की धनराशि जीती है।

मास्टरशेफ दुनिया में सबसे लोकप्रिय खाना पकाने की प्रतियोगिताओं में से एक रहा है। जस्टिन ने इस प्रतियोगिता में दो फाइनलिस्ट किश्वर चौधरी और पीट कैम्पबेल को हराकर ट्रॉफी अपने नाम की है।

जीत के बाद जस्टिन ने इंस्टाग्राम पेज पर सभी को धन्यवाद दिया है। उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों को ढूढों जो तुम पर विश्वास करते हैं, हमेशा अपना साथ दो, कड़ी मेहनत करो और खुद पर भरोसा रखो। इस पोस्ट के साथ उन्होंने फाइनल एपीसोड की कुछ फोटोज शेयर की हैं। उन्होंने कहा कि यह उनके जीवन का सबसे बेहतर अनुभव है।

जस्टिन नारायण को खाने बनाने का शौक बचपन से ही रहा है। उन्होंने 13 साल की उम्र में खाना बनाना शुरू कर दिया था। जस्टिन को फिजी और भारतीय विरासत ने उन्हें प्रभावित किया है। वह कहते हैं कि उनकी मां उनकी सबसे बड़ी प्रेरणा और सबसे अच्छी शेफ हैं।

जस्टिन ने जब प्रतियोगिता जीती तो उनके मां और पिता वहां पर मौजूद रहे। जस्टिन नारायण पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया में रहते हैं। उनकी उम्र मात्र 27 साल है। जस्टिन को इस जीत के लिए सोशल मीडिया पर ढेरों बधाइयां मिल रही हैं। इससे पहले साल 2018 में भारतीय मूल की जेल गार्ड शशि चेलिया ने ये कुकिंग रियलिटी शो जीता था।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *