देश में कोरोना के मामले बढ़े, पिछले 24 घंटे में आए 38 हजार से ज्यादा नए मामले

0

नई दिल्ली, 14 जुलाई(हि.स.)। देश में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना के कुल 38 हजार 792 नए मामले सामने आए हैं, जबकि इस बीमारी से 624 लोगों की मौत हो गई। वहीं, स्वस्थ होने वाले मरीजों की संख्या 41 हजार है।

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक देश में नए मामले आने की दर यानी पॉजिटिविटी दर में कमी आई है। पिछले 23 दिनों से लगातार पॉजिटिविटी दर 3 प्रतिशत से नीचे है। पिछले 24 घंटे में पॉजिटिविटी दर 2.10 प्रतिशत रही है।

बुधवार की सुबह केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक देश में अब तक कोरोना के कुल 3 करोड़ 09 लाख 46 हजार 74 मामले सामने आ चुके हैं। वहीं, इस बीमारी से अबतक 4 लाख 11 हजार 408 लोगों की मौत हो चुकी है। एक्टिव मरीजों की संख्या घटकर 4 लाख 29 हजार 946 हो गई है। वहीं, राहत भरी खबर है कि कोरोना से अबतक 03 करोड़ 01 लाख 4 हजार 720 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।

रिकवरी रेट 97.28 फीसद

कोरोना से ठीक होने वाले लोगों की संख्या लगातार बढ़ रही है जो राहत की बात है। रिकवरी रेट में सुधार हो रहा है। पिछले 24 घंटे में देश का रिकवरी रेट बढ़कर 97.28 प्रतिशत हो गया है।

देश में पिछले 24 घंटों में 19 लाख से अधिक टेस्ट किए गए। आईसीएमआर के मुताबिक देश में अबतक कुल 43.59 करोड़ टेस्ट किए जा चुके हैं। वहीं देश में कोरोना रोधी वैक्सीन की अबतक 38.76 करोड़ खुराक दी जा चुकी है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *