झीरम घाटी हमले का मास्टर माइंड नक्सली कमांडर विनोद की कोरोना से मौत

0

सुकमा, 13 जुलाई (हि.स.)। झीरम घाटी नक्सली हमले के मास्टर माइंड नक्सली कमांडर विनोद की कोरोना से सुकमा-बीजापुर बॉर्डर इलाके के जंगल में मौत हो गई है। नक्सली कमांडर विनोद पर 25 लाख रुपये से अधिक का इनाम घोषित था।

सुकमा एसपी सुनील शर्मा ने बताया कि नक्सली कमांडर विनोद कुछ समय से बीमार चल रहा था। जंगल में ही नक्सली कमांडर विनोद का इलाज किया जा रहा था। कोरोना वायरस ने उसे अपने चपेट में ले लिया था, कोरोना से आज उसकी मौत हो गई है। वह वर्ष 2013 में झीरम घाटी में कांग्रेसी नेताओं के काफिले पर हुए हमले का मास्टर माइंड था। इस हमले में कांग्रेस नेताओं सहित 29 लोगों की मौत हुई थी।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *