मारुति सुजुकी ने इस साल तीसरी बार बढ़ाए कारों के दाम, लागत खर्च में बढ़ोत्तरी को बताया वजह

0

नई दिल्ली, 12 जुलाई (हि.स)। देश की सबसे बड़ी कार कंपनी मारुति सुजुकी ने 2021 में तीसरी बार वाहनों के दाम बढ़ाने का ऐलान किया है। कंपनी ने स्विफ्ट और सीएनजी वैरिएंट के सभी मॉडल्स पर15,000 रुपए तक का इजाफा कर दिया है। इसके पीछे कंपनी का तर्क है कि लागत खर्च बढ़ने के चलते यह फैसला लिया गया है। नई कीमतें सोमवार यानी 12 जुलाई 2021 से लागू हो गईं हैं।

अन्य मॉडल्स के दाम भी बढ़ाने की तैयारी

कंपनी ने बताया कि स्विफ्ट और सीएनजी वैरिएंट के सभी मॉडल्स पर दिल्ली के एक्स-शोरूम में 15,000 रुपये तक कीमतें बढ़ाई गई हैं। साथ ही अन्य मॉडल्स की कीमतें बढ़ाने पर भी विचार चल रहा है। आज से नई कीमतें लागू होने के बाद से कार खरीदारों के बजट पर भारी असर पड़ेगा।

2021 में तीन बार बढ़ाईं कीमतें

कंपनी ने अप्रैल में सेलेरियो और स्विफ्ट को छोड़कर बाकी सभी मॉडल्स की कीमतें 22,500 रुपये तक बढ़ा दी थीं। दिल्ली में इन सभी मॉडल की एक्स-शोरूम कीमतों में औसतन 1.6% की बढ़ोतरी हुई थी। इससे पहले 18 जनवरी 2021 को कंपनी ने लागत खर्च में वृद्धि की बात कहकर अपने कुछ मॉडल्स की कीमतों में 34,000 रुपये तक की बढ़ोतरी की थी।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *