राष्ट्रपति बाइडन ने लॉस एंजिल्स के मेयर गार्सेटी को भारत में अमेरिकी राजदूत के रूप में नामित किया

0

वाशिंगटन, 10 जुलाई (हि.स.)। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने लॉस एंजिल्स के मेयर एरिक गार्सेटी को भारत में अमेरिकी राजदूत के रूप में नामित किया है। यह जानकारी व्हाइट हाउस ने शुक्रवार को दी।

एरिक एम गार्सेटी 2013 से लॉस एंजिल्स शहर के मेयर रहे हैं, वो 12 वर्ष सिटी काउंसिल के सदस्य रहे जिसमें से छह साल से काउंसिल अध्यक्ष के रूप में रहे। गार्सेटी ने महामारी के दौरान शहर का नेतृत्व किया है।

व्हाइट हाउस द्वारा जारी बयान में बताया गया कि गार्सेटी ने यूएस नेवी रिजर्व कंपोनेंट में एक इंटेलिजेंस ऑफिसर के रूप में 12 वर्षों के दौरान कमांडर, यूएस पैसिफिक फ्लीट और डिफेंस इंटेलिजेंस एजेंसी के अधीन काम किया। जहां से वे 2017 में लेफ्टिनेंट के रूप में सेवानिवृत्त हुए।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *