स्तनपान कराने वाली माताएं भी लगवा सकती हैं कोरोना रोधी टीका : आईसीएमआर

0

नई दिल्ली, 09 जुलाई(हि.स.)। इंडियन काउंसिल फॉर मेडिकल अनुसंधान (आईसीएमआर) ने स्तनपान कराने वाली माताओं को बिना किसी झिझक के कोरोना का टीका लगवाने की सलाह दी है। आईसीएमआर के डिवीजन ऑफ एपिडिमालॉजी एंड कम्युनिकेबल डिजीज के प्रमुख डॉ. समीरन पांडा ने बताया कि उपलब्ध टीके कोरोना वायरस के नए रूपों के खिलाफ काफी हद तक प्रभावी हैं।

डॉ. पांडा ने बताया कि जब सभी वायरस बढ़ते हैं तो उनमें परिवर्तन सामान्य होता है। विशेषज्ञों का सुझाव है कि कोरोना वायरस थोड़े समय के बाद इन्फ्लुएंजा की तरह अपने स्थानिक चरण में पहुंच जाएगा और फिर कमजोर आबादी को सालाना वैक्सीन शॉट लेना पड़ सकता है। डॉ पांडा बताते हैं कि इन्फ्लुएंजा जिसे आमतौर पर फ्लू के रूप में जाना जाता है, 100 साल पहले एक महामारी थी लेकिन आज यह आम बात है । ऐसे में घबराने की जरूरत नहीं है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *