यूएई का प्रतिष्ठित गोल्डन वीजा भारतीय कलाकार को मिला

0

दुबई, 30 जून (हि.स.)। भारतीय कलाकार मोना विश्वरूपा मोहंती को संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) का प्रतिष्ठित गोल्डन वीजा मिला है। वर्ष 2007 से यूएई में रह रहीं मोहंती मूल रूप से ओडिशा की रहने वाली हैं।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार मोना विश्वरूपा मोहंती ने वरिष्ठ कलाकारों की सलाह पर गोल्डन वीजा के लिए आवेदन किया था। मोना ने बताया कि वह गोल्डन वीजा प्राप्त कर वह सम्मानित महसूस कर रही हैं। उनके जीवन में यह मील का पत्थर साबित हुआ है। अगर आप अपने दिल और अंतरात्मा की आवाज सुनते हैं तो धीरे-धीरे इसका फल हमारी सोच से ज्यादा मिलता है।

मोहंती पेशे से फैशन डिजाइनर हैं और वर्ष 2007 में दुबई की मनिपाल यूनिवर्सिटी में लेक्चरर के रूप में आई थीं। फैशन उद्योग में आठ साल तक काम करने के बाद मोहंती ने पेंटर बनने का निर्णय लिया।

उल्लेखनीय है कि गोल्डन वीजा गैर-यूएई के देशों के नागरिकों को दुबई में रहने, काम करने और पढ़ाई करने की अनुमति देता है। यह वीजा 10 साल के लिए दिया जाता है और इसके बाद यह अपनेआप से नवीनीकृत हो जाता है।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *