15 माह की जेल अदालत की अवमानना में दोषी दक्षिण अफ्रीका के पूर्व राष्ट्रपति जैकब जुमा को

0

जोहानिसबर्ग, 29 जून (हि.स.)। भ्रष्टाचार की जांच का सामना कर रहे दक्षिण अफ्रीका के पूर्व राष्ट्रपति जैकब जुमा को अदालत की अवमानना में पंद्रह महीने जेल की सजा सर्वोच्च अदालत ने सुनाई है। सजा सुनाने के दौरान जुमा अदालत में उपस्थित नहीं थे। जैकब जुमा जांच कर रहे उप मुख्य न्यायाधीश रेमंड जोंडो की अदालत में पेश नहीं हुए थे। जैकब जुमा 2009 से 2018 तक दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति रहे। उनकी जोंडो कमीशन द्वारा जांच की जा रही है।

दक्षिण अफ्रीका की अदालत ने पूर्व राष्ट्रपति जुमा को पांच दिन समर्पण करने का समय दिया है। इससे पहले पूर्व राष्ट्रपति ने बयान दिया था कि वह जांच में सहयोग के बजाय जेल जाना बेहतर समझते हैं।

अदालत ने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि जिस व्यक्ति (जुमा) ने दो बार गणतंत्र और इसके कानून की शपथ ली हो, वह खुद कानून का पालन करने से कैसे मुकर सकता है।

दक्षिण अफ्रीका के पूर्व राष्ट्रपति जैकब जुमा पांच करोड़ रैंड (करीब 26 करोड़ रुपये) के भ्रष्टाचार के मामले में फंसे हुए हैं। उनपर मूल रूप से भारत में सहारनपुर के रहने वाले गुप्ता बंधुओं के साथ मिलकर भ्रष्टाचार करने का आरोप है। जुमा के दो पुत्रों पर भी गुप्ता बंधुओं से लाभ लेने का आरोप है। फिलहाल गुप्ता बंधु दुबई में हैं। दक्षिण अफ्रीका की सरकार उनके प्रत्यर्पण की कोशिश कर रही है।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *