24 घंटे में करीब 51 हजार नए मामले देश में कोरोना के

0

1329 लोगों की मौत,देश में 64 हजार मरीज स्वस्थ



नई दिल्ली, 25 जून (हि.स.)। देश में कोरोना कहर कम होता दिखाई दे रहा है। पिछले 24 घंटे में कोरोना के 51 हजार 667 नए मामले सामने आए हैं, जबकि इस बीमारी से 1329 लोगों की मौत हो गई। पिछले 24 घंटे में स्वस्थ होने वाले मरीजों की संख्या 64 हजार 527 है।
पिछले 43 दिनों से लगातार स्वस्थ होने वाले मरीजों की संख्या नए मरीजों से अधिक है। वहीं, देश में नए मामले आने की दर यानि पॉजिटिविटी दर में कमी आई है। पिछले 18 दिनों से लगातार पॉजिटिविटी दर 5 प्रतिशत से नीचे है। पिछले 24 घटे में पॉजिटिविटी दर 2.98 प्रतिशत रही है।
शुक्रवार सुबह केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक देश में अबतक कोरोना के कुल 3,01,34,445 मामले सामने आ चुके हैं। वहीं, इस बीमारी से अबतक 3,93,310 लोगों की मौत हो चुकी है। एक्टिव मरीज की संख्या 6,12,868 है। वहीं, राहत भरी खबर है कि कोरोना से अबतक 2,91,28,267 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।
रिकवरी रेट 96.66 फीसद
कोरोना से ठीक होने वाले लोगों की संख्या लगातार बढ़ रही है जो राहत की बात है। रिकवरी रेट में सुधार हो रहा है। पिछले 24 घंटे में देश का रिकवरी रेट बढ़कर 96.66 प्रतिशत हो गया है।
पिछले 24 घंटे में 17 लाख से अधिक टेस्ट
आईसीएमआर के मुताबिक पिछले 24 घंटे में 17 लाख से अधिक टेस्ट किए जा चुके हैं। देश में अबतक कुल 39.95 करोड़ टेस्ट किए जा चुके हैं।
 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *