30 करोड़ से अधिक टीके मुहैया कराए केंद्र सरकार ने राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों को

0

नई दिल्ली, 24 जून (हि.स.)। देश में अबतक कोरोना टीके की 30.16 करोड़ खुराक लोगों को दी जा चुकी है। इनमें वे लोग भी शामिल हैं, जिन्हें टीके की दोनों खुराक दी जा चुकी हैं।
केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक केन्द्र सरकार ने राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों को 30 करोड़ (30 करोड़ 33 लाख 27 हजार 440) से अधिक वैक्सीन की डोज़ उपलब्ध कराई हैं। इसमें से वेस्टेज सहित कुल खपत 28 करोड़ 43 लाख 40 हजार 936 डोज़ है।
मंत्रालय के मुताबिक राज्यों के पास अब भी 1.89 करोड़ से अधिक (1 करोड़ 89 लाख 86 हजार 504) कोरोना वैक्सीन की डोज़ उपलब्ध हैं। 21 लाख 5 हजार 10 से अधिक वैक्सीन की डोज़ अगले तीन दिनों के अंदर राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों को मिल जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *