24 जून इतिहास के पन्नों में

0

भारतीय वीरांगना रानी दुर्गावतीः रानी दुर्गावती ने मध्य प्रदेश के गोंडवाना क्षेत्र में शासन किया। वे 5 अक्टूबर 1524 को कालिंजर के राजा पृथ्वी सिंह चंदेल के यहां पैदा हुईं। विवाह के चार वर्षों बाद पति गौड़ राजा दलपत शाह के असमय निधन के बाद पुत्र वीरनारायण को सिंहासन पर बिठाकर संरक्षक के रूप में उन्होंने शासन व्यवस्था संभाली। उनके शासन में क्षेत्र में बहुत उन्नति हुई। चीते के शिकार में विशेष अभिरुचि रखने वाली रानी दुर्गावती शस्त्र विद्या में प्रवीण थीं। उनके शासन क्षेत्र का नाम गोंडवाना था, जिसका केंद्र जबलपुर था। इलाहाबाद के मुगल शासक आसफ खान से लोहा लेने के लिए वे जानी जाती हैं। 1564 में 24 जून को मुगलों से युद्ध के दौरान वे शहीद हुईं।
अन्य अहम घटनाएंः
1206ः दिल्ली सल्तनत के पहले सुल्तान कुतबुद्दीन एबक की लाहौर में ताजपोशी।
1793ः फ्रांस ने पहली बार रिपब्लिकन संविधान अपनाया।
1963ः डाक एवं टेलिग्राफ विभाग ने राष्ट्रीय टेलेक्स सेवा की शुरुआत की।
1966ः मुंबई से न्यूयॉर्क जा रहे एयर इंडिया का विमान स्विट्जरलैंड में दुर्घटनाग्रस्त, 117 लोगों की मौत।
1980ः भारत के चौथे राष्ट्रपति वीवी गिरि का निधन।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *