तस्कर को किया ढेर बीएसएफ ने , 27 किलो हेरोइन बरामद

0

नई दिल्ली, 23 जून (हि.स.)। सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने जम्मू और कश्मीर के कठुआ में एक तस्कर को ढेर कर उसके पास से 27 किलो हेरोइन बरामद की है। हालांकि मारे गए तस्कर की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है।
दिल्ली स्थित बीएसएफ मुख्यालय के प्रवक्ता कृष्णा राव ने बुधवार को बताया कि पकड़ी गई हेरोइन की कीमत करीब 135 करोड़ रुपये है। फिलहाल इलाके में तलाशी अभियान जारी है। इससे पहले 19 जून को भी सुरक्षा बलों ने नार्को टेरर माड्यूल का भंडाफोड़ किया था।
प्रवक्ता कृष्णा राव के अनुसार, आज तड़के बीएसएफ के जवानों ने देखा पाकिस्तान से कुछ तस्कर भारत बॉर्डर पार कर रहे हैं। जवानों ने उन्हें रुकने को कहा लेकिन जब वह लोग नहीं रुके तो जवानों ने गोली चला दी। घटना में एक तस्कर की गोली लगने से मौत हो गई जबकि अन्य तस्कर भागने में कामयाब हो गये। बीएसएफ ने बॉर्डर के पास सर्च ऑपरेशन चलाया तो उन्हें 27 पैकेट हेरोइन की मिली।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *