58 हजार से ज्यादा मरीज 24 घंटों में कोरोना के

0

1567 लोगों की मौत,देश में 87 हजार मरीज हुए स्वस्थ 



नई दिल्ली, 20 जून (हि.स.)। देश में कोरोना का कहर कम होता दिखाई दे रहा है। पिछले दिन के मुकाबले रविवार  को नए मरीजों में थोड़ी कमी आई है। पिछले 24 घंटे में कोरोना के 58 हजार, 419 नए मरीज सामने आए हैं, जबकि इस बीमारी से एक हजार, 567 लोगों की मौत हो गई।
पिछले 24 घंटों में देशभर में 87 हजार, 619 मरीज स्वस्थ हुए है। पिछले एक महीने से अधिक समय से लगातार स्वस्थ होने वाले मरीजों की संख्या नए मरीजों से अधिक है। वहीं, देश में नए मामले आने की दर यानी पॉजिटिविटी दर में कमी आई है। पिछले 13 दिनों से लगातार पॉजिटिविटी दर पांच प्रतिशत से नीचे है। पिछले 24 घटे में पॉजिटिविटी दर 3.22 प्रतिशत रही है।
रविवार की सुबह केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक देश में अबतक कोरोना के कुल दो करोड़,98 लाख,81 हजार,965 मरीज सामने आ चुके हैं।  इस बीमारी से अब तक तीन लाख,86 हजार,713 लोगों की मौत हो चुकी है। सक्रिय मरीजों की संख्या 7 लाख,29 हजार,243 है। राहत भरी खबर है कि कोरोना से अबतक दो करोड़ ,86 लाख,78 हजार,390 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।
देश में कोरोना से ठीक होने वाले लोगों की संख्या लगातार बढ़ रही है।  रिकवरी रेट में सुधार हो रहा है। पिछले 24 घंटे में देश का रिकवरी रेट बढ़कर 96.27 प्रतिशत हो गया है। आईसीएमआर के मुताबिक पिछले 24 घंटे में 18 लाख से अधिक टेस्ट किए गए। देश में अबतक कुल 39.10 करोड़ लोगों के टेस्ट किए जा चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *