भारतीय क्रिकेटरों ने शेयर किए इमोशनल मैसेज ‘फादर्स डे’ पर

0

नई दिल्ली, 20 जून (हि.स.)। आज रविवार को पूरी दुनिया ‘फादर्स डे’ मना रही है। इस खास मौके पर सभी अपने पिता को याद कर सोशल मीडिया पर खूबसूरत तस्वीरें शेयर कर रहे हैं और खास मैसेज के साथ अपना प्यार एवं आभार व्यक्त कर रहे हैं। इस खास मौके पर भारतीय क्रिकेटरों ने भी सोशल मीडिया के माध्यम से मैसेज शेयर कर अपने पिताओं को शुक्रिया कहा है।
भारतीय क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने अपने पिता के साथ ट्विटर पर एक तस्वीर शेयर की और लिखा, “हैप्पी फादर्स डे पापा। कम उम्र से ही मुझे सही मूल्य सिखाने के लिए धन्यवाद, जो मैं हमेशा अपने साथ रखूंगा।
भारतीय ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने अपनी और अपने दिवंगत पिता के साथ भाई कुणाल की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, “पापा, पितृत्व के बारे में बहुत कुछ है जो मैंने आपसे सीखा है। आपने हमें जो प्यार और मार्गदर्शन दिखाया है, उसने हमें वह बनने में मदद की है जो हम आज हैं। मैं वादा करता हूं कि अगस्त्य के साथ मेरे पितृत्व की यात्रा पर आपने मुझे जो कुछ भी सिखाया है, वह सब कुछ देने का वादा करता हूं। हम आपसे प्यार करते हैं, हम आपको याद करते हैं।
भारतीय स्पिनर कुलदीप यादव ने लिखा कि जिस पर मैं हमेशा भरोसा कर सकता हूं, वह जो मेरा समर्थन करते हैं, चाहे कुछ भी हो। आपका आभारी हूं पापा। हैप्पी फादर्स डे पापा।
पूर्व भारतीय स्पिनर हरभजन सिंह ने ट्वीट कर लिखा, ”मजेदार डैड, समझदार डैड, दयालु डैड, मजबूत डैड, फेयर डैड, स्वीट डैड, बेस्ट डैड माय डैड।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *