दूसरे दिन का खेल जल्दी खत्म खराब रोशनी के कारण , भारत 146-3

0

नई दिल्ली, 20 जून (हि.स.)। भारत और न्यूजीलैंड के बीच वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप (डब्ल्यूटीसी) के फाइनल का शनिवार को दूसरा दिन था। न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया। विराट कोहली और अजिंक्य रहाणे क्रीज पर हैं। खराब रोशनी के कारण खेल को एक बार फिर रोकना पड़ा है। कोहली 44 और रहाणे 29 रन पर नाबाद हैं। भारतीय टीम का स्कोर 146-3 है।
टॉस हारने के बावजूद भारत की शुरुआत काफी अच्छी रही। रोहित और गिल ने मिलकर पहले विकेट के लिए 62 रन जोड़े। लेकिन रोहित सेट होने के बाद खेल पर अपना नियंत्रण खोते दिखे। भारत को पहला झटका ओपनर रोहित शर्मा के आउट होने के साथ लगा। वह काइल जैमिसन का शिकार बने। साउदी ने स्लिप में रोहित का कैच पकड़ा। रोहित 34 रन पर आउट हुए। तब टीम का स्कोर 62 पर 1 था। एक समय मजबूत स्थिति में दिख रहा भारत उस समय प्रेशर में आ गया जब नील वेगनर ने अपने पहले ही ओवर में शुभमन गिल को आउट कर दिया। गिल अपने 28 रन के निजी स्कोर पर आउट हुए। उस समय भारत का स्कोर 24.3 ओवर के बाद 63 पर 2 था। इसके बाद बैटिंग करने आए चेतेश्वर पुजारा और विराट कोहली के बीच धीमी और अच्छी साझेदारी हुई। लेकिन अच्छी फॉर्म में दिख रहे पुजारा भारतीय टीम के तीसरे झटके के तौर पर दर्ज किये गये। पुजारा बोल्ट की गेंद पर एलबीडब्ल्यू हुए। पुजारा 54 गेंदों पर 8 रन बनाकर आउट होकर चलते बने। 88 के स्कोर पर फिलहाल भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली और उप-कप्तान अजिंक्य रहाणे की जोड़ी क्रीज पर हैं। भारतीय टीम को 350 के स्कोर तक पहुंचना है तो रहाणे और कोहली के बीच कम से कम 100 रनों की साझेदारी होनी चाहिए। कोहली 44 और रहाणे 29 रन पर खेल रहे हैं।
उल्लेखनीय है इस महामुकाबले का पहला दिन बारिश की भेंट चढ़ गया था। अब कुल तीन दिन शेष बचे हैं।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *