ए.के. शर्मा भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष बने, युवा मोर्चा के अध्यक्ष हुए प्रांशु

0

लखनऊ, 19 जून (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी(भाजपा)के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह ने शनिवार को पार्टी के प्रदेश पदाधिकारियों की घोषणा करते हुए सदस्य विधान परिषद (मऊ) ए.के. शर्मा को प्रदेश उपाध्यक्ष घोषित किया।
इसी तरह अर्चना मिश्रा (लखनऊ) व अमित बाल्मीकि (बुलन्दशहर) को भाजपा की कार्यकारिणी में प्रदेश मंत्री नियुक्त किया है।
स्वतंत्र देव सिंह ने विभिन्न मोर्चों के प्रदेश अध्यक्षों की घोषणा में प्रांशुदत्त द्विवेदी (फर्रूखाबाद) को युवा मोर्चा, गीताशाक्य राज्यसभा सांसद (औरैया) को महिला मोर्चा, कामेश्वर सिंह (गोरखपुर) को किसान मोर्चा, नरेन्द्र कश्यप पूर्व सांसद (गाजियाबाद) को पिछड़ा वर्ग मोर्चा, कौशल किशोर सांसद को अनुसूचित जाति मोर्चा, संजय गोण्ड (गोरखपुर) को अनुसूचित जनजाति मोर्चा व कुंवर बासित अली (मेरठ) को अल्पसंख्यक मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष घोषित किया है।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *