60 हजार से ज्यादा नए मामले पिछले 24 घंटों में आए कोरोना के

0

1647 लोगों की हुई मौत,देश में 97 हजार मरीज हुए स्वस्थ 



नई दिल्ली, 19 जून (हि.स.)। देश में कोरोना कहर कम होता दिखाई दे रहा है। पिछले दिन के मुकाबले शनिवार को नए मामले में थोड़ी कमी आई है। पिछले 24 घंटे में कोरोना के 60 हजार 753 नए मामले सामने आए हैं, जबकि इस बीमारी से 2330 लोगों की मौत हो गई। पिछले 24 घंटे 97 हजार, 743 मरीज स्वस्थ हुए है। पिछले 37 दिनों से लगातार स्वस्थ होने वाले मरीजों की संख्या नए मरीजों से अधिक है।
वहीं, देश में नए मामले आने की दर यानि पॉजिटिविटी दर में कमी आई है। पिछले 12 दिनों से लगातार पॉजिटिविटी दर 5 प्रतिशत से नीचे है। पिछले 24 घटे में पॉजिटिविटी दर 2.98 प्रतिशत रही है।
केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा शनिवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक देश में अबतक कोरोना के कुल 2,98,23,546 मामले सामने आ चुके हैं। वहीं, इस बीमारी से अबतक 3,85,137 लोगों की मौत हो चुकी है। एक्टिव मरीज की संख्या 0760019 है। वहीं, राहत भरी खबर है कि कोरोना से अबतक 2,86,78,390 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।
रिकवरी रेट हुआ 96.16 फीसद
कोरोना से ठीक होने वाले लोगों की संख्या लगातार बढ़ रही है जो राहत की बात है। रिकवरी रेट में सुधार हो रहा है। पिछले 24 घंटे में देश का रिकवरी रेट बढ़कर 96.16 प्रतिशत हो गया है।
पिछले 24 घंटे में किए गए 19 लाख से अधिक टेस्ट
आईसीएमआर के मुताबिक पिछले 24 घंटे में 19 लाख से अधिक टेस्ट किए जा चुके हैं। देश में अबतक कुल 38.92 करोड़ टेस्ट किए जा चुके हैं।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *