युवक का अपहरण कुशीनगर में, 20 लाख की फिरौती मांगी गई

0

दावत के बहाने युवक को साथ ले गए दोस्त 

वापस नहीं लौटा घर, उसके नंबर से आया फोन 



कुशीनगर, 18 जून (हि.स.)। जिले के हाटा नगर के इंदिरानगर वार्ड के एक युवक का उसके दोस्तों की ओर से गुरुवार की रात अपहरण करने व 20 लाख रुपये फिरौती मांगने का सनसनीखेज मामला उजागर हुआ है। पिता की तहरीर पर पुलिस ने शुक्रवार दोपहर को मुकदमा दर्ज कर लिया।
 पिता नारद गुप्ता ने पुलिस को तहरीर दी है कि 17 जून की देर शाम दो मोटरसाइकिल से मेरे बेटे के तीन दोस्त घर आए और बाेले कि कप्तानगंज रोड पर शारदा हास्पिटल के बगल में दावत पर चलना है। मेरा लड़का संदीप अपनी बहन से यह बात बताकर उन लड़कों के साथ चला गया। रात में आठ बजकर 45 मिनट पर फोन आया कि आपके लड़के का अपहरण हो गया है, 20 लाख रुपए भेजवा दो और फोन कट गया।
 पिता ने बताया कि उनका लड़का गोरखपुर में एक पैरामेडिकल कालेज से पैथोलाजी की पढ़ाई कर रहा है। लाकडाउन के कारण इस समय घर पर ही रहता था। पिता की तहरीर पर पुलिस ने अजीत उर्फ भट्ठू व दो अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा केस दर्ज कर नामजद आरोपित को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है।
  कोतवाली पहुंचे अपर पुलिस अधीक्षक अयोध्या प्रसाद सिंह व क्षेत्राधिकारी पीयूष कांत राय प्रभारी निरीक्षक जयप्रकाश पाठक ने वादी का बयान दर्ज कर आवश्यक जानकारी ली। अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मामले के खुलासे के लिए टीम लगाई गई है। शीघ्र ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *