कार नदी में गिरी मुजफ्फरपुर के सरैया में, तीन लोगों की मौत

0

पटना/मुजफ्फरपुर, 17 जून (हि.स.)। बिहार में मुजफ्फरपुर जिले के जैतपुर सरैया रोड पर बुधवार देर रात एक कार अनियंत्रित होकर नदी में जा गिरी। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, वहीं तीन लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया।

पुलिस के अनुसार स्थानीय लोगों के सहयोग से तीन लोगों को किसी तरह बाहर निकाला गया लेकिन तीन अन्य लोग जो गाड़ी के अंदर फंसे थे, उन्हें निकाला नहीं जा सका, जिससे तीनों की मौत हो गई।

पुलिस ने तीनों शवों को निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। डूबी कार को बाहर निकाल लिया गया है। पुलिस पता कर रही है कि कार कैसे अनियंत्रित सीधे नदी में गिर गई।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *