10 लोगों की मौके पर मौत भीषण हादसाः गुजरात के आणंद जिले में ट्रक ने इको में मारी टक्कर

0

आणंद/अहमदाबाद,16 जून (हि.स.)। गुजरात के आणंद जिले आणंद तारापुर हाईवे पर इंद्ररनज के पास सुबह 6.20 बजे ट्रक ने इको कार को टक्कर मार दी जिससे इको सवार 10 लोगों की मौके पर मौत हो गई है। जिसमें एक बच्ची भी शामिल है। हादसे के बाद ट्रक चालक फरार हो गया। हादसे में घायल लोगों को तत्काल तारापुर रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया।
बताया जाता है कि कार में सवार 10 लोगों में पांच पुरुष, तीन महिलाएं और दो बच्चे शामिल थे। सभी इको कार में सवार होकर सूरत से भावनगर जा रहे थे। तारापुर में इंद्ररनज गांव के समीप विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक ने इको कार को टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि इको कार में सवार 10 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।
दुर्घटना के बाद भीड़ जमा हो गई। पीआई और डीवाईएसपी सहित कई दूसरे अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। 108 आपातकालीन एंबुलेंस मौके पर पहुंच गई है और मृतकों की पहचान कर उनके परिजनों को सूचना दी गयी है। इको को टक्कर मारने वाले ट्रक का नंबर मध्य प्रदेश का है जबकि इको कार पैसेंजर कार के तौर पर पंजीकृत है।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *