नाव पलटने से 25 की मौत यमन में, शव बरामद

0

होदेइदाह, 15 जून (हि. स.)। यमन में सोमवार को नाव पलटने से 25 लोगों की मौत हो गई। सभी शवों को बरामद कर लिया गया है। अधिकारियों के अनुसार नाव पर करीब 200 लोग थे। सभी मृतक प्रवासी बताए जा रहे हैं। मृतकों के शव एक मछुआरे को रास अल-आरा के पानी में तैरते हुए मिले हैं।

जानकारी के अनुसार लाहिज के दक्षिणी प्रांत में रास अल-आरा के क्षेत्र से बहुत बड़ी तादाद में मानव तस्करी होती है। इसलिए यहां के लोग इस जगह को “गेट ऑफ हेल” भी कहते हैं। मछुआरे के मुताबिक जिबूती को यमन से अलग करने वाले बाब अल-मंडब में पाए गए मृतक अफ्रीकी मूल के प्रतीत होते हैं।

लाहिज प्रांतीय प्राधिकरण के जलील अहमद अली ने बताया कि, यमनी तस्करों के मुताबिक, यह हादसा दो दिन पहले हुआ था। जिस वक्त नाव पलटी, उसमें करीब 160 से 200 लोग सवार थे। लेकिन अभी तक साफ नहीं है की हादसे में कितने लोगों की मौत हुई है।

उल्लेखनीय है कि यमन में भयंकर युद्ध के बावजूद प्रवासी सऊदी अरब और अन्य पड़ोसी तेल-समृद्ध राज्यों में काम की उम्मीद में जाते है। वहां की अर्थव्यवस्था लाखों विदेशी मजदूरों पर निर्भर करती है।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *