महाराष्ट्रःअनलॉक 20 जिले , आंशिक छूट मुंबई में भी

0

मुंबई, 14 जून (हि.स.)। महाराष्ट्र के 20 जिलों को सोमवार सुबह से अनलॉक किया गया है। साथ ही मुंबई, ठाणे व पालघर में लगे लॉकडाउन में आंशिक छूट दी गई है। आपदा प्रबंधन मंत्री विजय बडेट्टीवार ने नागरिकों से कोरोना नियमों के पालन की अपील की है।
राज्य सरकार ने आज अनलॉक की नई नियमावली जारी करते हुए सूबे के 20 जिलों को पूरी तरह लॉकडाउन मुक्त कर दिया है। इन जिलों में नागपूर, अहमदनगर, अमरावती, भंडारा, बुलढाणा, चंद्रपूर, धुले, गोंदिया, हिंगोली, जलगाव, जालना, लातूर, नांदेड, नंदुरबार, परभणी, सोलापूर, वर्धा, वाशिम, यवतमाल शामिल हैं।
राज्य सरकार की नई नियमावली के तहत इन जिलों में स्थानीय स्तर पर स्थिति को देखते हुए जरूरत पड़ने पर कुछ पाबंदी लगाई जा सकती है। मुंबई, ठाणे, पालघर आदि जिलों में कोरोना संक्रमितों की संख्या कम हुई है, इसलिए यहां लॉकडाउन में आंशिक छूट दी गई है । यहां सुबह 7 बजे से अपरान्ह 4 बजे तक दुकानों को खुली रखने की अनुमति दी गई है।
लॉकडाउन में ढील मिलने के बाद लोगों ने भीड़ करना शुरू कर दिया है। इसलिए महापौर किशोरी पेडणेकर ने लोगों को मास्क व सामाजिक दूरी का पालन करने की अपील की है। पुणे में संक्रमितों की संख्या घटने से यहां सुबह 7 बजे से शाम 7 बजे तक दुकान खोले जाने की अनुमति दी गई है। इसलिए यहां भी सार्वजनिक ठिकानों पर लोगों की भीड़ बढ़ने लगी है।
महाराष्ट्र के कोल्हापुर, वासिम , रत्नागिरी, सिंधुदूर्ग ,रायगढ़ जिलों में कोरोना की संख्या बढ़ रही है। इसे देखते हुए प्रशासन को चुस्त दुरुस्त रहने का आदेश दिया गया है। आपदा व मददकार्य मंत्री विजय बडेट्टीवार ने कहा कि अनलॉक किए गए जिलों में अगर कोरोना मरीजों की संख्या फिर से बढ़ी तो उन जिलों में पाबंदी कठोर की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *