कोरोना रोबोट हांगकांग ने बनाया , नाम दिया ‘ग्रेस’

0

हांगकांग, 09 जून (हि.स.)। हांगकांग ने कोरोना रोबोट बनाया है। इसका नाम ग्रेस रखा गया है, यह उन वृद्ध मरीजों को मदद करेगा जो कोरोना के कारण एकांतवास में हैं।

ग्रेस रोबोट को ब्लू निर्स यूनिफार्म पहनाई गई है। इसके बाल ब्राउन है। यह थर्मल कैमरा की तकनीक से लैस है जो मरीज के शरीर का तापमान लेने में सक्षम है। यह रोबोट तीन भाषाएं अंग्रेजी, मोडोरिन और कैंटोनीज बोल सकता है। ग्रेस ने बताया कि इसमें टॉक थेरेपी, बायो रीडिंग्स के फीचर्स हैं।

इस रोबोट को बनाने वाले डेविड हैंसन ने बताया कि ग्रेस एक हेल्थकेयर प्रोफेशनल की तरह दिखता है। इसका निर्माण कोरोना के समय में कार्य कर रहे हेल्थकेयर वर्कर्स को ध्यान में रखकर किया गया है। यह रोबोट हैनसन रोबोटिक्स और सिंगुलैरिटी स्टूडियो का संयुक्त वेंचर है। चीफ एक्जीक्यूटिव डेविड लेक ने बताया कि अगस्त तक ग्रेस के बीटा संस्करण का बड़े पैमाने पर उत्पादन करने का इरादा है।

यूनिवर्सिटी ऑफ हवाई के प्रोफेसर किम मिन सुन ने कहा कि ग्रेस की लॉन्चिंग ऐसे समय में हुई है जब कोरोना वायरस के वैश्विक प्रभाव ने ह्यूमनॉइड रोबोट की आवश्यकता महसूस की जा रही है। उन्होंने कहा कि इस रोबोट का प्रभाव लोगों पर सकारात्मक रहा है।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *