इन समुद्री प्रशिक्षुओं ने 67 दिन तक लगभग 14 हजार एनएम समुद्री नौकायन किया । इस दौरान भारत के पश्चिमी और पूर्वी तटों के साथ-साथ मॉरीशस (पोर्ट लुइस), सेशेल्स (पोर्ट विक्टोरिया), मेडागास्कर (एंट्सिरानाना) और मालदीव (माले) के विदेशी बंदरगाहों का दौरा किया। इन्हें आईएनएसवी सुदर्शनी पर जहाज चलाने का भी प्रशिक्षण दिया गया। यह प्रशिक्षु अधिकारी ‘स्वर्णिम विजय वर्ष’ के हिस्से के रूप में विजय ज्वाला को कोच्चि से लक्षद्वीप और मिनिकॉय द्वीप समूह ले जाने के कार्यक्रम का हिस्सा भी बने। नए-नवेले अधिकारी अपना आगे का प्रशिक्षण पश्चिमी और पूर्वी समुद्री बोर्ड पर विभिन्न फ्रंटलाइन भारतीय नौसेना युद्धपोतों पर जारी रखेंगे।
सब-लेफ्टिनेंट भारत भूषण सेंगर को सर्वश्रेष्ठ ऑल राउंड सी ट्रेनी चुना गया और उन्हें प्रतिष्ठित चीफ ऑफ नेवल स्टाफ ट्रॉफी और टेलीस्कोप से सम्मानित किया गया। सब-लेफ्टिनेंट निशांत के. विश्वकर्मा को मेरिट सूची में प्रथम स्थान पर रहने के लिए चीफ ऑफ नेवल स्टाफ ट्रॉफी और दूरबीन से सम्मानित किया गया। अपने प्रशिक्षण काल के दौरान पेशेवर विषयों में अधिकतम प्रगति दिखाने के लिए एफओसी-आईएन-सी ईस्ट रोलिंग ट्रॉफी सब लेफ्टिनेंट अयान अली को प्रदान की गई। खेल और पाठ्येतर गतिविधियों के लिए एफओसी-इन-सी साउथ रोलिंग ट्रॉफी, साथ ही पेशेवर विषयों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सब-लेफ्टिनेंट ओजस तोहरा को प्रदान की गई।