कोरोना से निधन उप्र सरकार में मंत्री विजय कश्यप का

0

लखनऊ, 19 मई (हि.स.)। उत्तर प्रदेश सरकार में बाढ़ एवं नियंत्रण राज्यमंत्री विजय कश्यप का गुड़गांव के मेदांता अस्पताल में बीती देर रात निधन हो गया। कोरोना संक्रमित विजय कश्यप का 15 दिनों से उपचार चल रहा था। उनके निधन की सूचना यूपी पहुँची तो शोक की लहर दौड़ गयी।
राज्यमंत्री विजय के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद, उपमुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा, मंत्री ब्रजेश पाठक, राज्यमंत्री स्वाति सिंह, सांसद रीता बहुगुणा जोशी सहित तमाम हस्तियों ने अपनी शोक संवेदना व्यक्त की।
मुजफ्फरनगर के चरथावल विधानसभा क्षेत्र से चुनाव जीतकर आए विजय कश्यप को उत्तर प्रदेश सरकार में बाढ़ एवं नियंत्रण राज्यमंत्री बनाया गया था। वह अपने कार्य कुशलता के लिए जाने जाते थे।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *