19 मई इतिहास के पन्नों में

0

सेंटीग्रेड पैमाने का विकासः तापमान मापने के लिए दुनिया के बड़े हिस्से में इस्तेमाल होने वाले सेंटीग्रेड पैमाने को आज के दिन ही विकसित किया गया। 19 मई 1743 में ज्यां पियरे क्रिस्टीन ने सेंटीग्रेड पैमाने को विकसित कर दुनिया को ऐसा नायाब ज्ञान दिया जो आज भी उतना ही प्रासंगिक है, जितना अपने जन्मकाल में रहा होगा। इसके इस्तेमाल ने मानव जीवन को काफी हद तक आसान बनाया। सेंटीग्रेड एक स्विडिश तापमान मापने का स्केल है, जिसके मुताबिक पानी के उबलने का तापमान 100 है और जमने का तापमान शून्य है।
अन्य अहम घटनाएंः
1521ः उसमानी सेना ने भीषण युद्ध के बाद बालकान प्रायद्वीप में यूगोस्लाविया की राजधानी बेलग्रेड पर कब्जा किया।
1536ः इंग्लैंड के राजा हेनरी-8 की दूसरी पत्नी व क्वीन एलिजाबेथ प्रथम की मां ऐने बोलीन को दोषी पाए जाने पर मौत की सजा दी गयी।
1892ः बहुचर्चित नाटककार और कवि ऑस्कर वाइल्ड को दो साल की सजा के बाद जेल से मुक्त किया गया। समलैंगिकता संबंधी अपराध मामले में उन्हें सजा हुई थी।
1904ः भारत के पहले उद्योगपतियों में शामिल टाटा समूह के संस्थापक जमशेदजी टाटा का निधन।
1913ः नीलम संजीव रेड्डी का जन्म, जो देश के छठे राष्ट्रपति बने।
1934ः अंग्रेजी साहित्य के मशहूर लेखक रस्किन बॉन्ड का जन्म।
1936ः ब्रिटेन के आविष्कारक रॉबर्ट डेटसन वाट ने रडार का आविष्कार किया और सबसे पहले ब्रिटेन हवाई अड्डे पर इसे स्थापित किया गया।
1971ः भारतीय नौसेना का पहला पनडुब्बी अड्डा वीर बाहू विशाखापत्तनम में शुरू हुआ।
1979ः जाने-माने हिंदी साहित्यकार हजारी प्रसाद द्विवेदी का निधन।
2008ः भारतीय नाटककार और रंगमंचकर्मी विजय तेंदुलकर का निधन।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *