गोली मारकर हत्या कानपुर में स्कूटी सवार युवती की, प्रेम प्रसंग में वारदात की आशंका

0

 पीठ पर गोली मारकर उतारा मौत के घाट, मौके पर पहुंचे एसपी आउटर समेत अन्य पुलिस अधिकारी



 कानपुर, 19 मई (हि.स.)। जनपद के बिधनू थाना क्षेत्र में मंगलवार की शाम दिल दहला देने वाली घटना घटित हुई किसान नगर रोड पर स्कूटी सवार युवती की गोली मारकर हत्या करते हुए हत्यारे फरार हो गए। युवती की हत्या की सूचना पर पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया और जांच में जुट गई है।
शाम ढलते ही वारदात को हत्यारे ने दिया अंजाम
बिधनू किसान नगर रोड स्थित करसुई पुल के पास देर शाम स्कूटी सवार युवती की पीठ में गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात के बाद हत्यारे फरार हो गए स्कूटी में लिखे नम्बर के आधार पर मृतका का नाम आरती शर्मा बताया जा रहा है।
रेस करने आये लड़कों ने सुनी फायरिंग की आवाज
सूत्रों की माने तो किसान नगर रोड पर सेना भर्ती की तैयारी करने वाले युवकों ने फायर की आवाज सुनी और जब वापस लौटे तो स्कूटी सवार युवती को सड़क किनारे खून से लथपथ पड़ा देखा। जिसके बाद मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। उधर, सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवती को बिधनू सीएचसी पहुंचाया जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
प्रेम-प्रसंग में हत्या की आशंका
घटनास्थल पर पहुंची बिधनू पुलिस व एसपी आउटर आदित्य कुमार शुक्ला ने बताया कि मौके पर बारीकी से जांच की गई है। मृतक युवती शादीशुदा है और मूलरूप से हमीरपुर जनपद की है। कानपुर में वह गल्ला मंडी के पास रहती थी। फिलहाल प्रेम-प्रंसग के चलते हत्या की आशंका जताई जा रही है। मृतक युवती के पास से मिले बैग बरामद हुआ और परिजनों को घटना की जानकारी देते हुए शव को पोस्टमार्टम भेजते हुए अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *