24 घंटों में कोरोना के 2.81 लाख से ज्यादा नए मामले

0

देश में 3.78 लाख मरीज हुए स्वस्थ,4106 लोगों की हुई मौत



 नई दिल्ली, 17 मई (हि.स.)। देश में कोरोना के नए मामलों में पिछले दिन के मुकाबले थोड़ी कमी दर्ज की गई है। पिछले 24 घंटों में कोरोना के 2 लाख,81 हजार,386 नए मामले सामने आए हैं, जबकि इस बीमारी से 4 हजार,106 लोगों की मौत हो गई। वैसे अच्छी खबर है कि पिछले 24 घंटों में 3 लाख,78 हजार,741 मरीज स्वस्थ भी हुए है।
सोमवार की सुबह केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक देश में अबतक कोरोना के कुल 2 करोड़ ,49 लाख,65 हजार,463 मामले सामने आ चुके हैं। वहीं, इस बीमारी से अबतक 2 करोड़,74 लाख,390 लोगों की मौत हो चुकी है। एक्टिव मरीजों की संख्या 35 लाख,16 हजार,997 है। वहीं, राहत भरी खबर है कि कोरोना से अबतक 2 करोड़,11 लाख,74 हजार,076 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।
कोरोना से ठीक होने वाले लोगों की संख्या लगातार बढ़ रही है, जो राहत की बात है। रिकवरी रेट में एक  प्रतिशत से अधिक की बढ़ोतरी हुई है। पिछले 24 घंटों में ठीक होने वालों की संख्या साढ़े तीन लाख से अधिक है।  पिछले 24 घंटे में देश का रिकवरी रेट बढ़कर 84.81 प्रतिशत हो गया है।
 आईसीएमआर के मुताबिक पिछले 24 घंटे में 15 लाख से अधिक टेस्ट किए जा चुके हैं। 16 मई को 15 लाख,73 हजार,515 टेस्ट किए गए। देश में अबतक कुल 31 करोड़,64 लाख,23 हजार,658 टेस्ट किए जा चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *