15 मई इतिहास के पन्नों में

0

‘किपर’ का निधनः भारत के पहले चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ कोडांदेरा मदप्पा करियप्पा का 15 मई 1993 को निधन हो गया। वे किपर के नाम से भी मशहूर हैं। आज भी इंडियन आर्मी के सिर्फ दो लोगों को फाइव स्टार रैंक मिली, जिनमें एक जनरल मॉनेकशॉ और दूसरे- जनरल करियप्पा रहे। 15 जनवरी 1949 को उन्हें सेना प्रमुख नियुक्त किया गया, जिसके बाद से ही 15 जनवरी को ‘सेना दिवस’ के रूप में मनाया जाता है। इससे पहले 1942 में लेफ्टिनेंट कर्नल का पद पाने वाले वे पहले भारतीय अफसर बने और 1944 में उन्हें ब्रिगेडियर बनाया गया। तीस साल की सेवाओं के बाद वे 1953 में रिटायर हुए।
पहले भारतीय कमांडर इन चीफ बनाए गए करियप्पा का रुतबा ऐसा था कि 1946 में अंतरिम सरकार के रक्षामंत्री बलदेव सिंह ने उस समय ब्रिगेडियर नाथू सिंह के समक्ष पहला कमांडर इन चीफ बनने की पेशकश रखी लेकिन उन्होंने यह कहते हुए विनम्रतापूर्वक इस पेशकश को ठुकरा दिया कि वरिष्ठता के कारण करियप्पा का इस पद पर दावा अधिक है। हालांकि नाथू सिंह के इनकार के बाद राजेंद्र सिंह को भी यह पद देने की पेशकश हुई लेकिन उन्होंने भी इसे स्वीकार नहीं किया। 4 दिसंबर 1948 को करियप्पा को सेना का पहला भारतीय कमांडर इन चीफ बनाया गया। ब्रिटिश शासन के दो सौ साल के इतिहास में पहली बार किसी भारतीय को भारतीय सेना की कमान सौंपी गयी।
अन्य अहम घटनाएंः
1242ः दिल्ली के सुल्तान मुइजुद्दीन बहराम शाह की सेना ने विद्रोह कर सुल्तान की हत्या कर दी।
1817ः समाज सुधारक देवेंद्रनाथ टैगोर का जन्म।
1907ः भगत सिंह और राजगुरु के साथ फांसी का फंदा चूमने वाले सुखदेव का जन्म।
1923ः भारतीय हास्य अभिनेता जॉनी वाकर का जन्म।
1935ः मास्को मेट्रो आम लोगों के लिए खोल दिया गया।
1940ः दो भाइयों रिचर्ड और मौरिस मैकडॉनल्ड्स ने कैलिफोर्निया के सैन बर्नार्डीनो में मैकडॉनल्ड्स की शुरुआत की।
1967ः फिल्म अभिनेत्री माधुरी दीक्षित का जन्म।
1995ः एलीसन हारग्रीब्स बिना ऑक्सीजन सिलेंडर के एवरेस्ट की चेटी पर पहुंचने वाली पहली महिला बनीं।
2008ः भारतीय मूल की मंजुला सूद ब्रिटेन में मेयर बनने वाली पहली एशियाई महिला बनीं।
 

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *