विस्फोट अफगानिस्तान की मस्जिद में , 12 लोगों की मौत

0

काबुल, 14 मई (हि.स.)। अफगानिस्तान में शुक्रवार को मस्जिद के भीतर विस्फोट होने से 12 लोगों की मौत हो गई जबकि 15 लोग घायल हैं। अफगान पुलिस ने घटना की पुष्टि की है।

काबुल पुलिस के प्रवक्ता फिरदौस फर्मामर्स ने बताया कि विस्फोटक को मस्जिद के अंदर रखा गया था। हालांकि किसी भी समूह ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। काबुल पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।

उल्लेखनीय है कि ईद के अवसर पर तालिबान और अफगान सरकार की ओर से तीन दिन के संघर्षविराम की घोषणा की गई है। इसके बावजूद यह विस्फोट किया गया है।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *