झारखंड में 14 मई से 18 प्लस वालों का टीकाकरण

0

रांची, 13 मई (हि .स.)। झारखंड में शुक्रवार से 18 से अधिक और 45 साल से कम उम्र के लोगों का टीकाकरण शुरू हो जाएगा। स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने गुरुवार को बताया कि राज्य सरकार ने 18 वर्ष से ऊपर और 45 साल से कम के लोगों को निःशुल्क टीकाकरण करने की तैयारी कर ली गई है।
उन्होंने बताया कि कोविशील्ड व कोवैक्सीन की 2.34 लाख डोज विभिन्न जिलों में वितरित किया गया है। रांची समेत नौ जिलों को दस-दस डोज दी गई है, जबकि अन्य जिलों में पांच-पांच हजार डोज का वितरण किया गया है। रांची के अलावा आठ जिलों को पांच-पांच हजार कोवैक्सीन और कोविशील्ड के डोज दी गई है। शेष जिलों को दो-दो हजार को वैक्सीन और तीन-तीन हजार कोविशील्ड के डोज भेज दी गई है।
उन्होंने बताया इसके साथ ही निर्देश दिया गया है कि वैक्सीन का डोज कम से कम वेस्ट हो इसका भी ध्यान रखना है।

इन जिलों को दस-दस हजार डोज
बोकारो, देवघर, धनबाद, ईस्ट सिंहभूम, गढ़वा, गिरिडीह, हजारीबाग, पलामू, रांची, वेस्ट सिंहभूम

इन जिलों को पांच-पांच हजार डोज
चतरा, दुमका, गढ़वा, गोड्डा, गुमला, जामताड़ा, खूंटी, कोडरमा, लातेहार, लोहरदगा, पाकुड़, रामगढ़, साहिबगंज, सरायकेला, खरसावां, सिमडेगा।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *