असम कैबिनेट ने बनाई समिति एक लाख युवाओं को नौकरी के लिए

0

गुवाहाटी, 11 मई (हि.स.)। मुख्यमंत्री डॉ हिमंत बिस्व सरमा के नेतृत्व वाली सरकार के कैबिनेट की पहली बैठक मंगलवार को आयोजित की गयी। बैठक के बाद मीडिया ब्रीफिंग में कहा कि मंत्री केशब महंत ने कहा कि चुनाव में वादे के अनुसार एक लाख युवाओं को सरकारी नौकरियों में नियुक्त करने के लिए एक समिति बनाई गयी है। वित्त मंत्री अजंता नेउग समिति की प्रमुख होंगी।

साथ ही माइक्रोफाइनेंस कंपनियों की कर्ज माफी को लेकर भी एक और कमेटी बनाई गई है। इसके अलावा अन्य कई मुद्दों पर विस्तार से चर्चा कर कई अहम फैसले लिये गये हैं। बैठक में कोरोना संक्रमण को लेकर भी काफी विस्तार से चर्चा करते हुए महामारी को रोकने के लिए आवश्यक कदम उठाने पर सहमति बनी।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *