एम अप्पावू बने तमिलनाडु विधानसभा अध्यक्ष

0

चेन्नई, 11 मई (हि.स.)। तमिलनाडु की नवनिर्वाचित 16वीं विधानसभा के पहले अधिवेशन में नवनिर्वाचित विधायकों को सदस्यता की शपथ दिलाई गई। इस दौरान विधायक एम अप्पावू को अगला विधानसभा अध्यक्ष चुना गया।

मंगलवार को विधानसभा में अस्‍थायी विधानसभा अध्‍यक्ष के. पिचांडी ने कलाईवनार सभागार में नवनिर्वाचित विधायकों को शपथ दिलायी। इसके बाद विधानसभा अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का चुनाव किया गया। राज्य में छठवीं बार सरकार बनाने वाली द्रविड़ मुनेत्र कषगम (डीएमके) ने विधायक अपावु को विधानसभा अध्‍यक्ष और के पिचांडी को उपाध्‍यक्ष पद के लिए नामित किया है चुनाव के दौरान अन्‍य किसी पार्टी की ओर से कोई नामांकन पत्र नहीं दाखिल किया गया। इस प्रकार अपावु विधानसभा अध्‍यक्ष और के. पिचांडी उपाध्‍यक्ष होंगे।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *