सड़क दुर्घटना में घायल केन्द्रीय मंत्री सारंगी

0

भुवनेश्वर, 09 मई  (हि.स.)। केन्द्रीय सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम राज्यमंत्री प्रताप चंद्र सारंगी रविवार को सड़क दुर्घटना में घायल हो गए। उनके वाहन चालक औऱ एक सुरक्षाकर्मी भी घायल हुए हैं। सारंगी समेत तीनों लोगों को हल्की चोटें आई हैं। यह दुर्घटना ओडिशा के बालेश्वर एवं मयूरभंज जिले के सीमावर्ती इलाके निलगिरी एवं शेरगढ़ के बीच स्थित पोडाशुल गांव के पास उस समय घटी जब उनके वाहन से एक ट्रैक्टर टकरा गया।

दुर्घटना के बाद सारंगी, उनके सुरक्षाकर्मी और वाहन चालक ने निकटवर्ती निलगिरी अस्पताल में जाकर उपचार कराया। उसके बाद उनका वाहन अपने गंतव्य की ओर रवाना हुआ। मंत्री सारंगी के काफिले में पायलट वाहन नहीं था। मंत्री सारंगी केसीपुर पंचायत के ग्राम बढेईपला में एक परिवार को सहायता देने जा रहे थे। उसी दौरान यह दुर्घटना हुई।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *