कोरोना वैक्सीन के 17.56 करोड़ खुराक भेजी केन्द्र सरकार ने राज्यों को अबतक

0

72 लाख डोज राज्यों के पास मौजूद, अगले तीन दिन में भेजी जाएंगी 46 लाख खुराक



नई दिल्ली, 09 मई(हि.स.)। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक टीकाकरण को गति देने के लिए सरकार ने राज्यों व केन्द्र शासित प्रदेशों को टीके की कुल 17.56 करोड़ खुराक निशुल्क भेजी है। इसमें से राज्यों व केन्द्र शासित प्रदेशों ने 16.83 करोड़ वैक्सीन के डोज लगाए हैं। बाकी 72 लाख डोज अब भी राज्यों के पास मौजूद हैं।
सरकार के मुताबिक 46.61 लाख वैक्सीन की डोज अगले तीन दिन में राज्यों को मिलेंगी। बता दें कि देश में टीकाकरण का तीसरा चरण भी शुरू हुआ चुका है जिसमें 18-44 साल के लोग भी टीका लगवा रहे हैं। इसके लिए लोगों को कोविन एप या आरोग्य एप पर रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं। रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 28 अप्रैल से शुरू हो चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *