09 मई इतिहास के पन्नों में

0

महाराणा का जन्मः महाराणा प्रताप अमर भारतीय योद्धा के रूप में याद किए जाते हैं। अपनी मातृभूमि मेवाड़ और वहां के लोगों की रक्षा के लिए उन्होंने मुगल सम्राट अकबर से कई साल तक युद्ध लड़ा। ऐसे अमर सेनानी महाराणा प्रताप का जन्म नौ मई को ही हुआ था। उनके जन्म का वर्ष 1540 है।

इतिहास में नौ मई की तिथि को इन महत्वपूर्ण घटनाओं के लिए भी याद किया जाता है-  

1653: विश्वविख्यात ऐतिहासिक इमारत और दुनिया के अजूबों में शुमार ताजमहल का निर्माण 22 वर्ष के बाद पूर्ण।

1866: स्वतंत्रता सेनानी, समाजसेवी, विचारक एवं सुधारक गोपाल कृष्ण गोखले का जन्म।

1947: विश्व बैंक की ओर से पहला ऋण फ्रांस को मिला।

1955: पश्चिमी जर्मनी नेटो का हिस्सा बना।

2000: जाफना प्रायद्वीप के एलीफेंट दर्रे पर कब्ज़े के लिए लिट्टे के साथ संघर्ष। तब श्रीलंका के 358 सैनिक मारे गए।

2004: चेचेन्या में एक विस्फोट में वहां के राष्ट्रपति अखमद कादरोव का निधन।

2008: पाकिस्तान को 8.1 करोड़ डॉलर की सैन्य सहायता देने से अमेरिका का इनकार।

2010: भारत की वंदना शिवा को विकासशील देशों में महिला सशक्तिकरण और पर्यावरण संरक्षण के लिए सिडनी शांति पुरस्कार के लिए चयन।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *